महासमुन्द

36 संकुल समन्वयकों को कारण बताओ नोटिस, मामला सुुलझा
15-Dec-2024 3:54 PM
36 संकुल समन्वयकों को कारण  बताओ नोटिस, मामला सुुलझा

जाति प्रमाणपत्र बनाने रोज 10 फार्म अपलोड नहीं करने का आरोप था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 दिसंबर।
बागबाहरा में जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु संकुल समन्वयकों द्वारा प्रत्येक दिवस 10 आवेदन फार्म अपलोड नहीं किये जाने पर एसडीओ राजस्व द्वारा दिये गये कारण बताओ नोटिस दिये जाने से आक्रोशित ब्लॉक के समस्त 36 संकुल समन्वयकों ने खंड शिक्षाधिकारी को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नाम प्रेषित ज्ञापन सौंपकर संकुल दायित्व से पृथक करने की मांग की। बीईओ के माध्यम से उक्त विषय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने संकुल समन्वयकों को बुलाकर उनसे चर्चा की।
संतोषप्रद चर्चा होने, समझाइश के बाद यह मामला सुलझ गया। छग संकुल शैक्षिक समन्वयक शिक्षक संघ बागबाहरा इकाई के अध्यक्ष देवेन्द्र चन्द्राकर ने इस संबंध में बताया कि जाति प्रमाण पत्र के लिये आईडी तो जारी कर दी गयी थी, लेकिन आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं कराया गया। जरूरी दस्तावेज के अभाव में पालक फ ार्म जमा नहीं करा पा रहे हैं। फिर भी संकुल समन्वयक सीमित संसाधन से बेहतर कार्य करने के बावजूद उन्हें लक्ष्य पूरा नहीं होने का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 

ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया कि वे तीन पीरिएड अध्यापन कार्य भी सम्पापित करते हैं। जिसका प्रश्न पत्र, परीक्षा संचालन का कार्य भी करना है। ऐसे में प्रतिदिन दस कार्य अपलोड करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि नोटिस का आशय यह है कि हम उक्त कार्य करने में सक्षम नहीं हैं। अत: ब्लॉक के सभी 36 संकुल समन्वयकों को संकुल समन्वयक के कार्य दायित्व से पृथक किया जावे। ज्ञापन सौंपने व चर्चा में कोमन लाल चन्द्राकर,नोहर सिंह ठाकुर, नैनसिंह चक्रधारी, गुरूदत्त पटेल, गैंदलाल यादव, परमानंद निर्मलकर,पवन कुमार साहू, मनीष अवसरिया, गोविंद चौधरी, विजय कुमार साहू, ठाकुर राम साहू, भूपेश्वरी साहू, भूपेन्द्र निराला, मनोज चक्रधारी, मनोज चन्द्राकर, देवलाल सिन्हा, मणि चक्रधारी, रामनारायण धीवर, रामाधीन यादव, विद्या चन्द्राकर, राधे निराला सहित 36 संकुल समन्वयक मौजूद रहे। बीईओ ने चर्चा हेतु बुलायाए सुलझा मामला उन्होंने बताया कि ज्ञापन सौंपे जाने के बाद खंड शिक्षाधिकारी द्वारा इस विषय पर अनुविभागीय अधिकारी का ध्यान आकर्षित कराये जाने के बाद उन्होंने हमें बुलाकर हमारे साथ चर्चा की। हमने अपनी परेशानियों को बताया था। 
 


अन्य पोस्ट