महासमुन्द
पिथौरा, 14 दिसंबर। क्षेत्र के कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा ने सरकार से मांग की है कि वे 40 किलो के धान कट्टे में किसानों से कितना किलो धान तौले, घोषणा करें। क्योंकि अलग-अलग सहकारी समितियों में अलग अलग तौल किया जा रहा है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उक्त मामले में जिले के दर्जनों सहकारी समितियों में घूम कर देखने के बाद अंकित ने बताया कि लगातार उनका संपर्क किसानों से भी बना हुआ है और वो धान खरीदी केंद्रों का भी सतत निरीक्षण कर रहे हैं और हर समिति में धान के अधिक खरीदे जाने की शिकायत मिल रही है और साथ ही मॉइश्चर मशीन से नमी को लेकर भी किसान परेशान हैं। उन्होंने बताया कि 20 दिनों से काट कर सूखा कर रखे धान को भी 20 प्रतिशत नमी बता किसानों को मजबूर कर अतिरिक्त धान लिया जा रहा है जिससे किसान अपने को बहुत असहाय और ठगा हुआ महसूस कर रहा है और धान खरीदी केंद्र में प्राधिकृत बनाये गए भाजपा नेता जो पहले किसान हैं, उनकी चुप्पी भी जन चर्चा बनी हुई है। अंकित ने बताया कि बागबाहरा तहसीलदार को जिलाधीश महासमुंद के नाम पत्र लिखकर मांग की गयी है कि भाजपा सरकार व जिलाधीश प्रति कट्टा या प्रति बोरा कितना धान किसानों से लेना है उसकी लिखित जानकारी तत्काल देवे।
ताकि समितियों में भाजपा के द्वारा जो किसानों को अतिरिक्त वजन के नाम पर जो लूटा जा रहा है, उस पर रोक लगे ।
आज कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार किसानों को याद आ रही है और भाजपा के झूठे वादों की हकीकत देख रहा है। अंकित ने कहा कि भाजपा सरकार को भूपेश बघेल के समान धान की कीमत बढ़ी हुई दर पर याने 3100 में 117 रुपये जोडक़र3217 रुपये प्रति क्विंटल देना चाहिए , पिछले बार की बकाया चौथी किश्त देना चाहिए, धान खरीदी की तिथि बढ़ाना चाहिए व धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव तत्काल करना चाहिये।