महासमुन्द

हजारों बच्चों का आधार अपडेट नहीं होने से अपार आईडी जनरेट करने में हो रही परेशानी
14-Dec-2024 3:42 PM
हजारों बच्चों का आधार अपडेट नहीं होने से अपार आईडी जनरेट करने में हो रही परेशानी

महासमुंद,14 दिसंबर। महासमुंद जिले में अनेक स्कूलों के छात्र-छात्राओं का आधार अपडेट नहीं होने की वजह से उन्हें अपार आईडी जनरेट करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें से प्री प्रायमरी के छात्र-छात्राओं को सर्वाधिक परेशानियां हो रही है। दरअसल आधार अपडेट कराने के लिये भी प्री प्रायमरी के बच्चों को जन्म प्रमाण की आवश्यकता हो रही है। लेकिन जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने की स्थिति में उनका आधार नहीं बन पा रहा तथा बिना आधार के अपार आईडी जनरेट नहीं हो पा रहा है।

 इसके चलते जिले भर में अपार आईडी जनरेशन कछुवा गति से चल रही है। हालांकि शिक्षकों सहित विभागीय कर्मी आधार अपडेशन के लिये जहां सर्वाधिक दिक्कते हैं वहां शिविर लगा रहे हैं। शासन से मिले एक मौखिक आदेश के अनुसार 1.5 जनवरी तक जिले के प्री प्रायमरी से लेकर हायर सेकेंडरी तक के छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाना है। जिले में कुल 217142 विद्यार्थी हैं। इनमें से आज की स्थिति में 86.717 विद्यार्थियों को ही अपार आईडी जनरेट हुई है। जबकि 29072 लोगों का अपार आईडी जनरेट नहीं कर पा रहे हैं। यही नहीं 44671 लोगों की आधार वेलिडेशन फेल हो गई है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार आज की स्थिति में जिले में कुल 217142 विद्यार्थी हैं। इनमें से 86717 बच्चों का अपार बन चुका है। इनमें से प्री प्रायमरी में 4146, प्रायमरी में 43787, अपर प्रायमरी में 23274, सेकेंडरी में 8619, हायर सेकेंडरी में 6891 विद्यार्थी का अपार जनरेट हो चुका है। पहली से 12वीं कक्षा के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के स्टूडेंट्स की ऑटोमेटिक परमानेंट एकेडमिक अकाउंट अपार बनाने का निर्देश शासन ने दिया है।  यह भारत सरकार की वन नेशन, वन आईडी योजना का हिस्सा है। आधार कार्ड की तरह अपार आईडी सहित अन्य जानकारी भी रहेगी। अपार कार्ड छात्रों के लिए डिजिटल लॉकर की तरह काम करेगा। अपार आईडी कार्ड स्टूडेंट्स के लिए डिजिटल लॉकर की तरह काम करेगा। इस कार्ड में क्लास 1 से लेकर 12वीं तक के एकेडमिक रिकार्ड दर्ज होंगे। इस कार्ड को बनाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों के शैक्षिक दस्तावेजों में पारदर्शिता लाना और दस्तावेजों के सुरक्षित डिजिटलीकरण को सुनिश्चित करना से लेकर 12वीं कक्षा तक के सरकारी जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी। छात्र ओलिंपियाड या फिर किसी स्पोट्र्स में नेशनल या इंटरनेशनल लेवल पर खेलता है तो इसकी जानकारी भी इस आईडी कार्ड में दर्ज रहेगी। अपार आईडी कार्ड को बनवाने के लिए पैरेंट्स की सहमति लेना अनिवार्य होगा। अपार कार्ड बनने से छात्र-छात्राओं को काफी फायदा होगा। यदि किसी छात्र की मार्कशीट या अन्य दस्तावेज खो गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। अपार आईडी कार्ड में छात्रों का पूरा एकेडमिक रिकार्ड दर्ज है। अपार आईडी कार्ड में छात्र का नाम, पता, पैरेंट्स का नाम, फोटो के साथ छात्र-छात्राओं की एकेडिमक से लेकर स्पोट्र्स तक की हर छोटी-बड़ी डिटेल होगी। इसके साथ ही मार्कशीट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट सहित अन्य दस्तावेज भी मौजूद होंगे।  अपार आईडी कार्ड स्टूडेंट्स के लिए डिजिटल लॉकर की तरह काम करेगा। इस कार्ड में क्लास 1 से लेकर 12वीं तक के एकेडमिक रिकार्ड दर्ज होंगे। इस कार्ड को बनाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों के शैक्षिक दस्तावेजों में पारदर्शिता लाना और दस्तावेजों के सुरक्षित डिजिटलीकरण को सुनिश्चित करना है।

अपार आईडी से पहली क्लास से लेकर 12वीं कक्षा तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के छात्रों की जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी। छात्र पुरा, ओलिंपियाड या फिर किसी स्पोट्र्स में नेशनल या इंटरनेशनल लेवल पर खेलता है तो इसकी जानकारी भी इस आईडी कार्ड में दर्ज रहेगी।


अन्य पोस्ट