महासमुन्द
केंद्रीय पर्यटन मंत्री से महासमुंद सांसद ने की मुलाकात
14-Dec-2024 3:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,14 दिसंबर। कल केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौघरी ने दिल्ली में मुलाक़ात की और भारत के गौरवशाली प्राचीन इतिहास के साक्षी एवं एक समृद्ध एवं उन्नत नागर शैली का उदाहरण स्थापित करने वाले एवं भगवान राम के पुत्र कुश की राजधानी माने जाने वाला सिरपुर को विश्व पटल पर पुन: प्रदर्शित करते हुए भारत भारत के गौरवशाली इतिहास से विश्व को परिचित कराने के लिए नए सिरे से सिरपुर में सर्व एवं उत्खनन के साथ-साथ शोध एवं पर्यटन संबंधी संभावनाओं के विकास के लिए चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने सांसद को केंद्र सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जाने का विश्वास दिलाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे