महासमुन्द

गरियाबंद-महासमुंद के लोगों को लड़ाकर अमितेष राजनीति करना चाह रहे- चुन्नीलाल
14-Dec-2024 3:06 PM
गरियाबंद-महासमुंद के लोगों को लड़ाकर अमितेष राजनीति करना चाह रहे- चुन्नीलाल

कहा-यह किसानों का अधिकार है, उन्हें अपने हक की लड़ाई लडक़र दें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 दिसंबर।
सिकासेर जलाशय के साथ कोडार को जोडऩे की योजना शुरू होने पर अमितेष शुक्ल के विरोध में पूर्व सांसद महासमुंद चुन्नी लाल साहू ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि राजिम क्षेत्र एवं महासमुंद जिले का सम्बन्ध रोटी-बेटी से जुड़ा है। अब यहां के लोगों को लड़ाकर अमितेष राजनीति करना चाहते हंै।

गरियाबंद छुरा विकासखंड तथा फिंगेश्वर के 18 गांव अल्प वर्षा एवं सूखे से लगातार प्रभावित रहा है। गरियाबंद.छुरा विकासखंड के वनांचल क्षेत्र के लोग सिंचाई साधन हेतु पोरेल बांध बनाने वर्षों से मांग उठाते रहे हैं। आज तक उनकी बातें नहीं सुनी गई। गरियाबंद जिला के एक सीमित क्षेत्र में सिचाई उपलब्ध करा कर वाह.वाही लूटने वाले शुक्ल परिवार को उपरोक्त क्षेत्र की  चिंता नहीं रहीं।

कहा कि आज जब सिचाई हेतु सर्वे किया जा रहा है तो उनके पेट में दर्द हो रहा है। यदि छुरा.गरियाबंद के आदिवासी किसानों की चिंता होती तो आज तक सिंचाई व्यवस्था हो जाती। राजिम क्षेत्र में अपनी घटती लोकप्रियता के कारण वे अब किसानों को आपस में लड़ाने हेतु उल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं।

श्री साहू ने कहा कि अपने दादाजी और पिता जी के नाम का उपयोग कर हमेशा राजनीति में करते आए अमितेष को याद होना चाहिए की उनके दादाजी पंडित रविशंकर शुक्ल सबसे पहले महासमुंद जिला के सरायपाली विधानसभा से विधायक निर्वाचित होकर मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बने थे। उनके चाचा विद्याचरण शुक्ल महासमुंद से ही 7 बार सांसद बनकर केन्द्रीय मंत्री बनते रहे हैं। अब अतिरिक्त पानी नदी में व्यर्थ बहकर समुन्द्र में जा रही है तो ए यदि उसका उपयोग किसानों के खेत में हो तो किसी को क्यों तकलीफ होनी चाहिए और किसलिए होनी चाहिए? यह किसानों का अधिकार हैं। उन्हें अपने हक की लड़ाई लडक़र दें। 
 


अन्य पोस्ट