महासमुन्द
दवा खरीदी में अनियमितता, पूर्व सीएमओ निलंबित
13-Dec-2024 2:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 दिसंबर। नगर पालिका परिषद महासमुंद में 50 लाख रुपयों की दवा खरीदी में अनियमितता के मामले में राज्य सरकार ने तत्कालीन सीएमओ टॉमसन रात्रे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अवर सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने उक्त आदेश कल जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि नगर पालिका महासमुंद में पदस्थापना के दौरान मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत बिना स्वीकृति 50 लाख रुपए की दवा खरीदी कर गंभीर अनियमितता की है। यह गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। अतएव टामसन रात्रे वर्तमान में राजस्व अधिकारी नगर निगम रायपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे