महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 दिसंबर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में प्राचार्य करूणा दुबे के निर्देश एवं दिलीप कुमार लहरे क्रीड़ा अधिकारी के नेतृत्व में सेक्टर स्तरीय हैण्डबॉल महिला-पुरूष प्रतियोगिता 10 दिसंबर को मिनी स्टेडियम महासमुंद में आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता में कुल 4 टीमों ने भाग लिया। स्वामी आत्मानंद शासकीय आदर्श महाविद्यालय महासमुंद, शासकीय महाविद्यालय भटगांव, शासकीय महाविद्यालय बागबाहरा एवं शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद महिला एवं पुरूष खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें महिला वर्ग फाईनल में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद एवं शासकीय महाविद्यालय बागबाहरा के बीच खेला गया, जिसमें शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद विजयी रहा।
पुरूष वर्ग में फाईनल मैच में शासकीय महाविद्यालय भठगांव एवं शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के मध्य खेला गया। जिसमें शासकीय महाविद्यालय भठगांव एवं शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद विजयी रहा।
खिलाडिय़ों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया जो कि कांकेर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद पुरूष वर्ग में 09 खिलाड़ी एवं तथा महिला वर्ग में 12 खिलाडिय़ों का चयन हुआ। इनके चयन पर महाविद्यालय के प्राचार्य करूणा दुबे, दिलीप कुमार लहरे क्रीड़ा अधिकारी, इमरान अली, कपिल पेन्दरिया, मुकेश पेन्दरिया, समस्त वरिष्ठ खिलाड़ी एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी ने शुभकामनाएं दी हैं।