महासमुन्द
शिवसैनिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 दिसंबर। जिले के शिवसैनिकों का आरोप है कि जाड़ामुड़ा धान खरीदी केन्द्र में घोटाले के फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाये उसे संरक्षण तथा सुरक्षा देने में जुटी है।
इससे पहले शिव सैनिकों ने आंदोलन की चेतावनी दी तो पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक फरार आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। उक्त फरार आरोपी की शिकायत पर उल्टे शिव सैनिकों के विरूद्ध ही अपराध दर्ज कर लिया है।
शिव सेना के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर ने कल एक प्रेसवार्ता में बताया कि बसना थाना क्षेत्र के जाड़ामुड़ा में शिवसैनिक के कब्जे की जमीन को बोर खनन के लिए पंचायत द्वारा एनओसी दिए जाने के बाद निराकार प्रधान और मनोहर प्रधान द्वारा शिवसैनिक अशोक व प्रधान के साथ मारपीट की है। शिकायत पर अशोक प्रधान के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया।
मालूम हो कि जाड़ामुड़ा धान घोटाले में 422, 467, 468, 471, 120 बी 34 के आरोपी निराकार प्रधान, पर मामला दर्ज है. इस वक्त वह पुलिस के लिए फरार है, लेकिन उक्त फरार आरोपी की शिकायत पर शिव सैनिकों के विरुद्ध पुलिस ने किया जुर्म दर्ज कर लिया है। शिवसैनिकों ने धान घोटाले के शेष आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
शिवसैनिक धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, सेवक दास दीवान, अजय बंजारे सहित किसान अशोक प्रधान प्रेस वार्ता में शमिल थे।