महासमुन्द

बोर खनन को लेकर डंडे से मारपीट
05-Dec-2024 2:00 PM
बोर खनन को लेकर  डंडे से मारपीट

महासमुंद, 5 दिसंबर। बसना क्षेत्र के ग्राम जाड़ामुड़ा में नल-जल योजना का बोर खोदाई कराने की बात पर विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। 
जाड़ामुड़ा निवासी निराकार प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह 3 दिसंबर को सुबह मनोहर प्रधान के साथ जाड़ामुडा टुकड़ा कटेल खेत तरफ  गया था। वहां अशोक प्रधान मनोहर के खेत आने-जाने के रास्ते में नल-जल योजना का बोर खोदाई करा रहा था। निराकर और मनोहर ने कहा कि नल-जल योजना का बोर किसी और स्थान के नाम से आया है और मनोहर के खेत आने-जाने के रास्ता में खोदाई कर रहे हो। इतने में अशोक आवेश में आकर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा डंडे से मारपीट की। मनोहर प्रधान के बीच-बचाव करने पर उसे भी गाली-गलौच करते हुए डंडे से मारा। मारपीट से दोनों को चोटें आयी है। पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपी अशोक प्रधान के खिलाफ 115-2, 296, 351-2, बीएनएस के तहत अपराध कायम किया है।
 


अन्य पोस्ट