महासमुन्द
किसान के घर से 6 लाख की चोरी
05-Dec-2024 1:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 दिसंबर। पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम गड़बेड़ा में चोरों ने एक किसान के घर में आलमारी में रखे नगद 5 लाख 95 हजार रुपए की चोरी कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार गड़बेड़ा निवासी किसान लोकनाथ नायक ने धान बेचा था। मंगलवार को ही धान की राशि उन्होंने बैंक से निकाली थी। इसी रात लगभग 2 बजे अज्ञात चोर ने उनके घर पर धावा बोलकर आलमारी में रखी राशि चोरी कर ली।
पुलिस को दिये जानकारी में प्रार्थी लोकनाथ ने बताया कि रात में घर का दरवाजा खुला था, आलमारी भी लॉक नहीं था। रात 2 बजे आहट सुनकर उनकी पत्नी उठी तो अज्ञात को भागते देखा।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पिथौरा थाने में धारा 331,4, 395 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे