महासमुन्द

नपाध्यक्ष-पार्षद मारपीट मामला: सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं कहने के कुछ देर बाद ही आरोपी पूर्व पार्षद की गिरफ्तारी
05-Dec-2024 1:25 PM
नपाध्यक्ष-पार्षद मारपीट मामला:  सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं कहने के कुछ देर बाद ही आरोपी पूर्व पार्षद की गिरफ्तारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 दिसंबर। नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग के साथ मारपीट मामले में कल पत्रकार वार्ता लेते हुए पूर्व पार्षद पंकज साहू ने नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग और उनके पति त्रिभुवन महिलांग के खिलाफ दर्जनों कागजात दिखाए और पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं करती है। कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता। नागरिकों को पानी बिजली बंद करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यदि मेरी गिरफ्तारी से शहर में शांति व्यवस्था स्थापित हो सकती है तो मैं निर्दोष होते हुए भी सहर्ष गिरफ्तारी देने तैयार हूं।

उन्होंने कहा कि नपाध्यक्ष बार-बार कह रही हैं कि जिस शहर में महिला नपाध्यक्ष सुरक्षित नहीं, उस शहर में आम महिलाएं कैसे सुरक्षित हो सकती हैं। इन्हीं वाक्यों को बार-बार दोहरा कर पालिकाध्यक्ष घडिय़ाली आंसू बहा रही है। लेकिन उनको यह याद नहीं आया कि मेरे घर में भी मेरी पत्नी, मेरी मां एक महिला हैं। मेरे घर में तोडफ़ ोड़ घटना वाली रात मेरे घर की महिलाएं भी सहम कर रह गई थी। मेरा पुत्र जो बचपन से ही मानसिक बीमार है, काफी डरा हुआ है। घटना के बाद से वह जोर-जोर से चिल्लाता है, कांपता है, उसे सम्हालना मुश्किल हो गया है।

नगर पालिका में हुए पालिकाध्यक्ष तथा पूर्व पार्षद के बीच मारपीट मामले के बाद कल दोपहर प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुये पूर्व पार्षद पंकज साहू ने कहा कि मैं घटना दिनांक को सूचना के अधिकार के तहत जानकारी पालिका गया था। जानकारी नहीं मिली तो मैं वापस लौट रहा था कि रास्ते में नपाध्यक्ष ने मेरा रास्ता रोककर मुझे तमाचा जड़ा। मैंने उन्हें रोका तो भीतर से उनके पति त्रिभुवन महिलांग, पवन पटेल आदि पहुंचे। मैं अकेला था और सब ने मिलकर मुझे मारा। मैं तत्काल थाने पहुंचा। इसके बाद नपाध्यक्ष भी अपनी टीम के साथ थाने पहुंची। इसी दौरान रात को मेरे घर में उनकी टीम ने हमला बोल दिया।  पत्रकार वार्ता के दौरान उनके परिवार की महिलाएं रीना देवी, प्रीति, इंकला देवी, विमला देवी, ममता साहू, नीतू साहू, नारंगी ठाकुर के अलावा मुहल्ले की दर्जनों महिलाएं साथ थीं। सभी ने बताया कि घटना दिनांक को नगर पालिका में विवाद के बाद रात 1 बजे पंकज साहू के घर 40-50 लोग पहुंचे थे। उस वक्त घर में पंकज की पत्नी, उसकी मां और पंकज का मानसिक रूप से विकलांग बच्चा मौजूद था। घर में महिलाओं और बच्चों के रहते दीवार फांदकर तोडफ़ ोड़ की गई। पंकज की पत्नी और माँ को डराया-धमकाया था। घटना की रात पंकज के  घर में हुई तोडफ़ोड़ की सीसीटीव्ही फुटेज मौजूद है और यही सीसीटीव्ही फुटेज पंकज ने थाने में अपनी शिकायत के दौरान जमा कराया है।        पंकज ने इस बात को दोहराया कि घटना दिनांक को मैं नगर पालिका सूचना के अधिकार के तहत जानकारी लेने गया था। इसी दौरान नपाध्यक्ष राशि महिलांग, पवन पटेल पार्षद और कपिल साहू ने जानबूझ कर विवाद की स्थिति निर्मित की। पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने पहले मुझे थप्पड़ मारा। उसी समय और मेरे मुंह में घ्ूंसा मारा। इसके बाद 5-6 लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत मैंने सिटी कोतवाली पुलिस में की है। मामले में अपराध भी दर्ज कर लिया गया है। 

पूर्व पार्षद पंकज साहू ने प्रेस को बताया कि शहर का वातावरण खराब करने वाले यह वहीं लोग हैं जिनके द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार को मैं समय-समय पर आम जनता के सामने ले कर जाता रहता हूं। मैं शहर में किसी भी प्रकार की अशांति नहीं फैलाना चाहता। मुझे संविधान पर भरोसा है और न्याय पालिका पर पूरी मेरी आस्था है। मैं अपनी लड़ाई न्यायालीन तरीके से लडऩा चाहूता हूं। पूर्व पार्षद ने नगर पालिका अध्यक्ष के पक्ष में खड़े पार्षदों को चुनौती देते हुये कहा कि वह खुले मंच में मुझसे आमना-सामना कर ले और मेरे आरोपों को झुठला दें। मैं हमेशा के लिये राजनीति छोड़ दूंगा, राजनीति तो क्या मैं यह शहर भी छोड़ दूंगा।

               पंकज ने कहा कि इस घटनाक्रम में मेरी आपसी रंजिश नहीं है। मैं संवैधानिक ढंग से जानकारी लेने पहुंचा था। बताया कि पालिकाध्यक्ष के हाथों में यदि चोटें आई है तो मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत करें। नपा वाले कहते हैं कि भुगतान नहीं होने की वजह से कैमरा वाला सीसी कैमरा निकाल कर ले गया। लेकिन सच तो यह है कि पालिका में हो रहे अनियमितता को छुपाने के लिये सीसी कैमरे निकाले गये हैं। इसके अलावा और भी अनेक भ्रष्टाचार के आरोप पंकज ने नपाध्यक्ष पर लगाये गये हैं। अंतिम में पंकज साहू ने कहा कि मैं संवैधानिक लड़ाई ही लडूंगा। सत्य परेशान हो सकता है। पराजित नहीं। यदि मेरी गिरफ्तारी से शहर में शांति व्यवस्था कायम होती है तो मैं निर्दोष होते हुए भी अपनी गिरफ्तारी देने तैयार हूं।


अन्य पोस्ट