महासमुन्द

राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए 12 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल पहला टेस्ट
02-Dec-2024 2:51 PM
राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए 12 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल पहला टेस्ट

महासमुंद,2दिसंबर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन महासमुंद  द्वारा विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद के मार्गदर्शन में संचालित नवकिरण अकादमी में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य प्रशासनिक  सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु 12 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल पहला टेस्ट का आयोजन किया गया। जारी विज्ञप्ति में डी.बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि 12 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल पहला टेस्ट पेपर  भारतीय इतिहास एवं छत्तीसगढ़ का इतिहास हुआ। जिसमें कुल 200 नंबर का पेपर हुआ। इसमें भारतीय इतिहास एवं छत्तीसगढ़ इतिहास आदि के  100 प्रश्न पूछे गए थे। पहला टेस्ट पेपर में नवकिरण कोचिंग और ग्रंथालय में अध्ययनरत 125 परीक्षार्थियों और अन्य पीएससी की तैयारी करने  वाले 14 परीक्षार्थियों कुल 139 ने शामिल होकर टेस्ट दिलाया। 12 टेस्ट के क्रम में दूसरा टेस्ट का आयोजन 8 दिसंबर 2024 को संविधान एवं  पंचायती राज का टेस्ट आयोजित होगा। श्री साव ने आगे बताया कि आगे आयोजित होने वाले टेस्ट में तैयारी करने वाले और पीएससी प्री परीक्षा  में शामिल होने वाले इच्छुक परीक्षार्थी जानकारी प्राप्त करने और पंजीयन कराने  कार्यालय नवकिरण अकादमी में आकर संपर्क कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट