महासमुन्द
महासमुंद, 2 दिसंबर। बसना थाने में एक शिक्षक के खिलाफ गाली गलौज कर मारने-पीटने की धमकी देने के मामले में शिकायत दर्ज करायी गई है। आरोप है कि उक्त शिक्षक आए दिन शराब पीकर स्कूल आता है और बच्चों के साथ गाली गलौज करता है। सरपंच और ग्रामीण समझाने पहुंचे तो शिक्षक ने गाली गलौज कर मारने पीटने की धमकी दी और कहा कि आप लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक बम्हनी निवासी जगदीश साहू को पता चला कि पूर्व माध्यमिक शाला बम्हनी में पदस्थ शिक्षक नंदकुमार बरिहा आये दिन शराब सेवन कर स्कूल आता है और बच्चों से गाली गलौज करता है। तो 30 नवम्बर सुबह 08 बजे इस संबंध में शिक्षक को समझाइस देने जगदीश, सरपंच उमेश प्रधान, समिति अध्यक्ष धनुर्जय प्रधान, विद्यालय समिति हाई स्कूल अध्यक्ष पिताम्बर प्रधान एवं सदस्य केसात स्कूल पहुंचे। उसी दौरान शिक्षक ने जगदीश तथा उसके साथ आये सदस्यों को देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। शिक्षक को समझाने की कोशिश करने पर वह मारने, पीटने पर उतारू हो गया। बकायदा धमकी भी दी कि आप लोगों को करना हैकर लो, मेरा कुछ नहीं बिगडऩे वाला। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक नंदकुमार बरिहा के खिलाफ 296, 351-2, बीएनएस के तहत अपराध कायम किया है।