महासमुन्द
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी साबरमती रिपोर्ट फि ल्म
01-Dec-2024 2:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 दिसंबर। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शहर के बिठोबा टॉकीज में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ द साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखी। फिल्म को लेकर विधायक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फिल्म सभी को देखनी चाहिए। इसमें सालों पहले हुए घटना के संबंध में दिखाया गया है। इस फिल्म में निर्माता, निर्देशक और कलाकारों ने इस सच्चाई को सामने लाने के लिए काफी मेहनत की है। हमें देश के भविष्य के लिए पूर्व में हुए घटना के संबंध में सही जानकारी रखनी चाहिए। उस दौर में इस घटना को लेकर कई प्रकार के सांप्रदायिक रंग ओढ़ाए गए थे। आधा सच ही सबके सामने लाया गया था। आज हमारे पास उस सच को जानने का मौका है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता सहित आमजन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे