महासमुन्द

बेलसोंडा के अभिषेक की सीजीपीएससी में 22वीं रैंक
30-Nov-2024 2:52 PM
बेलसोंडा के अभिषेक की सीजीपीएससी में 22वीं रैंक

महासमुंद, 30 नवम्बर। छत्तीसगढ़ पीएससी में बेलसोंडा निवासी अभिषेक चन्द्राकर (28) का चयन हुआ है। वे तीसरी बार में परीक्षा पास कर 22वीं रैंक प्राप्त किया हैं। श्री चन्द्राकर के पिता मूलत: किसान भूषण चन्द्राकर और मां मंजू चन्द्राकर गृहणी हैं। उनका कहना है कि माता-पिता और परिवार के लोग हौसला अफजाई करते थे जिसके कारण अपने लक्ष्य तक पहुंच सका।  अभिषेक ने साल 2018 में इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग भिलाई से पूरी करने के बाद पीएससी की तैयारी बिलासपुर से की और लगातार तीसरी बार में उन्हें यह सफलता मिली है। 

 


अन्य पोस्ट