महासमुन्द

महासमुंद से लगे खरियाररोड में 84 जुआरी गिरफ्तार
25-Nov-2024 4:14 PM
महासमुंद से लगे खरियाररोड में 84 जुआरी गिरफ्तार

29 लाख  नगद, 128 मोबाइल, कई लग्जरी कारें और बाइक जब्त

विधायक प्रतिनिधि समेत छत्तीसगढ़ के 64 जुआरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,  25 नवंबर। बागबाहरा से लगे  ओडिशा -खरियाररोड की चालमुड़ा पुलिस ने छापेमारी में 84 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनमें से 64 छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। पुलिस ने मौके से 29 लाख रुपए नगद, 128 मोबाइल, कई लग्जरी कारें और बाइक जब्त की हैं।

 ये सभी महासमुंद, रायपुर, पिथौरा, सरायपाली, बसना और बागबाहरा से लोग  थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक बड़ा महासमुंद का एक चर्चित चेहरा और एक विधायक प्रतिनिधि का नाम चर्चा में है।

खरियाररोड पुलिस ने सभी 84 गिरफ्तार जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। हालांकि, प्रेस वार्ता के दौरान सभी के चेहरे ढंके हुए थे और किसी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी संदिग्धों की गहराई से पूछताछ की जाएगी।

 पुलिस की रेड में 29 लाख रुपए नगद के साथ-साथ 128 मोबाइल फोन, कई लग्जरी कारें और बाइक बरामद हुई हैं।


अन्य पोस्ट