महासमुन्द

छात्रावास के कमरे में बीए की छात्रा ने की खुदकुशी
14-Nov-2024 2:44 PM
छात्रावास के कमरे में बीए की छात्रा ने की खुदकुशी

पिता ने कहा-12वीं में टॉप किया था, हमेशा बीमार रहती थीं 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 14 नवम्बर।
जिला मुख्यालय से लगे ग्राम मचेवा स्थित पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास के एक कक्ष में कल दोपहर करीब 3 बजे के आसपास एक छात्रा ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की विवेचना शुरू कर दी है। साथ ही मौके पर कल फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची थी। जिन्होंने मौके पर सैंपल एकत्र कर लेबोरेटरी भिजवाया है। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव उतारकर पीएम हेतु अस्पताल भेजा और पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दी गई। वहीं पिता ने बताया कि 12वीं में टॉप किया था, हमेशा बीमार रहती थीं ।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बटा निवासी चांदनी कोसरिया (20 वर्ष) पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा भी। वह कन्या छात्रावास से रोजाना कॉलेज आती थी। कल तबीयत खराब होने की वजह से वह कॉलेज नहीं गई थी, जबकि उनकी सभी सहेलियां कॉलेज गई थी। जब कॉलेज से कुछ छात्राएं वापस लौटी तो जिस रूम में चांदनी रहती थी, वह बंद मिला। दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब प्रतिक्रिया नहीं मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो वहां चांदनी की लाश फ ांसी के फंदे पर लटकती मिली। 

जानकारी अनुसार चांदनी कक्षा 12वीं में टॉपर रही है। घटना की खबर मिलते ही शाम पिता बसंत कोसरिया भी छात्रावास पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि चांदनी हमेशा बीमार रहती थी। तीन महीने पहले ही वह छात्रावास में रहने आई थी। वह बाकी छात्राओं से दूर ही रहती थी। अभी 7 नवंबर को ही वह अपने घर पटेवा से छात्रावास लौटी थी। ठीक दो दिन बाद न जाने क्यों 9 नवंबर को फि र घर चली गई और 11 नवंबर को छात्रावास लौटी थी।

छात्रावास अधीक्षिका चित्रलेखा खांडे ने बताया-मैं दोपहर को खाना खाने घर चली गईं थी। इसी बीच छात्रावास से फ ोन आया। छात्राओं ने बताया कि कोई घटना हो गई है। मौके पर पहुंची तो चांदनी हुक से लटकी हुई थी। 

वहीं एसडीओपी मंजूलता बाज ने बताया कि जांच की जा रही है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्रावास अधीक्षिका ने पूरी घटना की जानकारी दी है। हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है

छात्रा ने अपने कमरे की छत पर बने हुए हुक पर दुपट्टे से फांसी लगाई है। छात्रावास जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम मचेवा में स्थित है। चांदनी महाप्रभु वल्लभाचार्य कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी और 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में रहती थी। पिता की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्ट मार्टम का रिपोर्ट अभी अप्राप्त है। 


अन्य पोस्ट