महासमुन्द
कोडार बांध खल्लारी मंदिर में आंवला भात कल
14-Nov-2024 2:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 14 नवम्बर। कोडार बांध स्थित खल्लारी मंदिर में 15 नवम्बर शुक्रवार को आंवला पूजन एवं आंवला भात का आयोजन सुबह 10 बजे से रखा गया है।
समिति के अध्यक्ष किशोर चन्द्राकर ने बताया कि तुमगांव से पटेवा की ओर जाने वाले नेशनल हाइवे 53 स्थित खल्लारी मंदिर कोडार बांध में आंवला पूजन एवं आंवला भात का आयोजन कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर रखा है। सुबह 10 से पूजा प्रारंभ होगी। आंवला भात दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। यह आयोजन समिति एवं जनभागीदारी से विगत 25 वर्षों से निरंतर हो रहा है जिसमें आसपास और दूर दराज के श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। समिति के सभी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे