महासमुन्द
प्लांट प्रबंधन ने मांगी पुलिस सुरक्षा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 नवंबर। तुमगांव के समीप हाइवे किनारे स्थित करणीकृपा पावर प्लांट द्वारा किया जा रहा एप्रोच रोड निर्माण को कल समीप ही आंदोलनरत किसानों ने प्रभावित किया। किसान इस कारखाने के विरोध में लम्बे समय से आंदोलनरत हैं। उधर कल उक्त घटना के बाद प्लांट प्रबंधन की ओर से पुलिस सुरक्षा की मांग पुलिस से की गई है।
जानकारी के अनुसार हाइवे से लगकर प्लांट प्रबंधन अपनी एप्रोच रोड बना रहा है। समीप ही आंदोलनरत किसानों को पता चला तो वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां रोड निर्माण कार्य प्रभावित किया। निर्माण सामग्री हटाने की कोशिश की। प्लांट प्रबंधन ने पुलिस से सुरक्षा के लिए बल की मांग की है।
प्रबंधन का कहना है कि उन्हें एप्रोच रोड निर्माण की मंजूरी मिली है। लिहाजा वे निर्माण कर रहे हैं। छग संयुक्त किसान मोर्चा ने हाइसे की जमीन पर कब्जा करन की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए आईजी रायपुर, महासमुंद रेंज से शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।