महासमुन्द
आंवला नवमी पूजा के साथ दीपावली मिलन
11-Nov-2024 2:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11नवंबर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज महासमुंद के महिला विंग द्वारा डॉक्टर खूबचंद बघेल सामुदायिक भवन दलदली रोड महासमुंद में 10 नवंबर रविवार को आंवला नवमी पूजा के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बच्चों के लिए कृष्ण के वेश में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रखी की गई। इसमें मोक्षिता वर्मा, निकुंज वर्मा,अडिक वर्मा, विकर्णव वर्मा को पुरस्कार दिया गया। महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता रखी गई जिसमें करिश्मा वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिलाओं ने आंवला पूजा के पश्चात भजन कीर्तन एवं आरती कर प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला अध्यक्ष पानू वर्मा, कमला वर्मा, नंदकुमार वर्मा, चित्ररेखा कश्यप, सुमन बाघमार, मीना वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे