महासमुन्द
महासमुंद, 27 अक्टूबर। महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए ओडिशा के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से 5 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 24 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि मोटरसाइकिल में एक व्यक्ति अवैध मादक गांजा रखकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना पर एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल में पुलिस ने नाकेबंदी की और बतााये गये हुलिया के आधार पर मोटर साइकिल सवार को रोककर उससे पूछताछ की।
पूूछताछ में मोटर सायकल के डिक्की में 02 पैकेट एवं सीट कवर में 03 पैकेट खाखी रंग के टेप से टेपिंग किर गांजा रखना स्वीकार किया।
आरोपी ने पुलिस को अपना नाम समीर कुमार साहू ओडिशा बताया।
आरोपी के कब्जे से 5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 75 हजार रुपए जब्त कर सिंघोड़ा थाना में अपराध धारा 52-1 के तहत कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेजा गया।