महासमुन्द
बिरकोनी स्कूल में सायबर जागरूकता अभियान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अक्टूबर। बिरकोनी में बुधवार को सायबर जागरूकता अभियान, नशा मुक्त भारत, आत्मरक्षा के गुर संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सायबर सेल जिला महासमुंद से उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे, महिला सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक सुचित्रा विदानी, आरक्षक अन्नू भोई, चित्ररेखा नवरंगे उपस्थित रहे।
उन्होंने छात्राओं को जागरूक किया। शालानायक अलीशा बानो, उप शालानायक शेया टीकेदार, शिक्षक रेणुका चंद्राकर, व्याख्याता श्रवण सिन्हा ने गुलदस्ता भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। सुचित्रा विदानी ने मोबाइल से ठगी का शिकार, महतारी वंदन के नाम से ठगी का प्रयास, डॉयल 112 आदि के बारे में बताया।
उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा चंद्रा ने कहा कि मोबाइल का प्रयोग सावधानी से किया जाना चाहिए। फ ोन चोरी या गुम होने पर तुरन्त शिकायत करना चाहिए अन्यथा कोई दूसरा इस से ठगी कर सकता है।
कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए। मोबाइल गेम की लत नहीं लगानी चाहिए। किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। आरक्षक अन्नू भोई ने आत्मरक्षा के कई तरीके बताए। एकांत में अनहोनी से बचने के लिए सीटी का प्रयोग, मोबाइल गेम का कम से कम उपयोग करने गुर सिखाए। आरक्षक चित्ररेखा नवरंगे ने कार्यक्रम की फ़ोटोग्राफी, वीडियोग्राफी की। इस अवसर पर टीम द्वारा आत्मविश्वास से संबंधित खेल भी करवाया गया। कार्यक्रम में छात्राएं उपस्थित रहीं। संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया। ओमप्रकाश जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में व्याख्याता रागिनी चन्द्राकर, अनुपमा मानिकपुरी, सन्त राम साहू, चित्रसेन साहू, मनहरन लाल भट्ट, निधि अग्रवाल, मनीषा तिर्की, शिक्षक महेन्द्र ध्रुव, धनेंद्र सिंह बिसेन, कार्यालयीन कर्मचारी मनीषा राजपूत, केशव कन्नौजे, दुलारी और अजय यादव उपस्थित रहे।