महासमुन्द

भारत स्काउट-गाइड संघ का विकासखंड स्तर द्वितीय व तृतीय सोपान जांच शिविर
24-Oct-2024 2:43 PM
भारत स्काउट-गाइड संघ का विकासखंड  स्तर द्वितीय व तृतीय सोपान जांच शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 अक्टूबर। भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ द्वारा बागबाहरा में पांच दिवसीय विकासखंड स्तरीय द्वितीय व तृतीय सोपान जांच शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को शिविर का समापन हुआ।

मुख्य अतिथि सतीश जग्गी पूर्व अध्यक्ष सिरपुर विकास प्राधिकरण थे। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पंकज हरपाल ने की। विशिष्ट अतिथि आलोक चंद्रकार पूर्व जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष, तेजन चंद्रकार पूर्व मंडी अध्यक्ष, अंकित बागबाहरा पूर्व पर्यटन मंडल सदस्य छग शासन के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस शिविर में 281 स्काउट गाइड, 37 रोवर रेंजर, 57 स्काउटर गाइडर प्रशिक्षण दल ने हिस्सा लिया। स्काउट गाइड निर्धारित प्रवेश से तृतीय सोपान तक पाठ्यक्रमानुसार के स्काउटिंग आंदोलन की उत्पत्ति से लेकर परोनियर, प्राथमिक उपचार अनुमान लगाना की जानकारी दी गई। इस शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने में स्काउट गाइड संघ के पदाधिकारी, शाला विकास समिति, ग्राम पंचायत, वीर शिवाजी ओपन रोवर क्रू, अहिल्याबाई ओपन रेंजर टीम का योगदान रहा।  शिविर का संचालन स्काउट विग से ब्यास नारायण बंजारे ने किया। शिविर समापन के अवसर पर स्काउट गाइड व रोवर रेंजर को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जय पावर अशोक अग्रवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष द्वय राजेश सोनी, देवेश साहू, मदन देवांगन, लोकेश्वर चंद्रकार, प्राचार्य हरक राम दीवान, शाला विकास समिति अध्यक्ष रूपेश साहू, उपसरपंच अमित चंद्रकारए रवि सेन आदि उपस्थित थे। रोवर रेंजर व स्काउट गाइड को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण देकर सम्मानित किया गया।


अन्य पोस्ट