महासमुन्द
गरबा देखने गए युवक की पिटाई
14-Oct-2024 2:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,14अक्टूूबर। महासमुंद हाईस्कूल मैदान में गरबा देखने गए युवक की पिटाई कर दी गई। रायपुर रोड महासमुंद निवासी युवराज साहू ने पुलिस को बताया कि वह नगर पालिका के पास हाईस्कूल में गरबा देखने गया था। हाईस्कूल मैदान के गेट के अंदर जैसे ही घुस रहा था कि पीछे से महासमुंद निवासी निशान सिंग उर्फ निशु मेरे सिर में, हाथ से मारा तो मैं अपने मोटर साइकिल को रोका और मुझे कौन मारा बोला तो वह मां बहन की अश्लील गाली.गलौज कर पिटाई कर दी। महासमुंद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे