महासमुन्द
दैवेभो को नहीं मिला आठ माह से वेतन
13-Oct-2024 2:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद,13 अक्टूूबर। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश झाबक ने कहा है कि वन विभाग के 467 दैनिक वेतन भोगियों को पिछले 8 महीने से वेतन नहीं मिला है। इस सबंध में डीएफओ पंकज राजपूत से मुलाकात कर उनके वेतन के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि दीपावली के पहले ही पूरा भुगतान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार के पास फंड नहीं है। जिला अध्यक्ष राकेश झाबक ने कहा कि सरकार विधायक का वेतन हो या उनके सभी छोटे-बड़े कर्मचारी। उनका भुगतान के लिए सरकारी खर्च तुरंत कर देती है लेकिन रोज कमाने वालों के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है। श्री झाबक ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि महासमुंद जिले में पिछले 20 दिनों से आम आदमी पार्टी अभियान चला रही है। जिसमें दैनिक वेतन भोगियों की शिकायतें सामने आई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे