महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 अक्टूबर। महासमुंद-तुमगांव रोड चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। कुल 12 किमी के इस इस सडक़ में 16 छोटे-बड़े घुमावदार मोड़ है। इसे सीधा करने की कवायद लंबे समय से की जा रही थी। लेकिन मुआवजा राशि अधिक होने की वजह से मामला अटक रहा था। अब लोक निर्माण विभाग ने इसका दूसरा रास्ता निकाला है। कहा जा रहा है कि पूरी सडक़ को दो मीटर चौड़ा किया जाएगा। वहीं मोड़ वाली जगह पर रोड इंजीनियरिंग के तहत कर्व बनाएंगे, जरूरत पडऩे पर अतिरिक्त चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। इससे मोड़ पर वाहनों की गति धीमी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह हादसों की संभावना भी काफ ी हद तक कम हो जाएगी।
लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रोजेक्ट फ ाइल तकनीकी मंजूरी के लिए शासन को भेजा है। विभाग के अनुसार सप्ताहभर के भीतर इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यानी नवंबर में टेंडर खुलने के साथ नए साल काम शुरू हो जाएगा। इस रोड के चौड़ीकरण को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। मार्ग में आधा दर्जन गांव के लोगों को इससे लाभ मिलेगा।
इसके अलावा आसपास के दर्जनभर गांवों और जिला मुख्यालय से तुमगांव मार्ग सुगम हो जाएगा। वर्तमान में खराब सडक़ और मोड़ की वजह से होने वाली परेशानी खत्म होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस रास्ते में पुलियों की ऊंचाई बढ़ाकर उन्हें नया बनाया जाएगा। वर्ष 2023-24 के बजट में महासमुंद जिला अंतर्गत महासमुंद, तुमगांव सडक़ चौड़ीकरण निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति मिली थी। इसके निर्माण में 27 करोड़ 18 लाख 30 हजार रुपए खर्च होंगे।
विभागीय जानकारी के अनुसार शहर के नेशनल हाईवे ओवरब्रिज से तुमाडबरी मोड़ पेट्रोल पंप तक एक किमी तक फोरलेन बनेगा। सडक़ किनारे दुकानों के बाहर अवैध कब्जे व शेड हटाए जाएंगे। रोड की चौड़ाई 10 मीटर होगी। बीच में डिवाइडर होगा। चौड़ीकरण में मकान व दुकानों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। यहां सडक़ के दोनों ओर पर्याप्त जगह है।इस पूरे मामले में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एसके नेताम ने बताया कि महासमुंद तुमगांव तक 12 किमी की सडक़ बनेगी। शहर में फोरलेन बनेगा। इसकी तकनीकी स्वीकृति मिलते ही नवंबर में टेंडर निकाला जाएगा। नए साल से निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
महासमुंद से सरायपाली होते हुए संबलपुर जाने के लिए तुमगांव रोड मुख्य मार्ग है। इस रोड में हर आधे किमी पर छोटे-बड़े और बेहद घुमावदार मोड़ हंै। इसके पहले लोक निर्माण विभाग ने योजना बनाई और इस रोड को पूरी तरह से सीधा करने की योजना तैयार की थी। लेकिन मार्ग में निजी जमीन आड़े आने के कारण मुआवजा प्रकरण ही 90 करोड़ के आसपास पहुंच गई। जिसके बाद विभाग ने चौड़ीकरण का दूसरा उपाय ढूंढा। जिसके तहत मोड़ वाली जगहों पर कर्व यानी ऐसा मोड़ बनाया जाएगा।
जिसमें वाहनों को गति धीमी करने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं मोड़ पर सामने का विजन क्लियर होगा। जिससे आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू होगा।