महासमुन्द

रेत का अवैध परिवहन, 5 गाडिय़ां जब्त
10-Oct-2024 2:34 PM
रेत का अवैध परिवहन, 5 गाडिय़ां जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,10 अक्टूबर।  खनिज विभाग द्वारा मंगलवार को ग्राम लाफिनकला में रेत के अवैध परिवहन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया गया। इसी तरह कल ग्राम खट्टी में रेत के अवैध भंडारण एवं परिवहन की शिकायत पर औचक जांच करते हुए जेसीबी लोडर मशीन को जब्त किया गया। जब्त सभी वाहनों को थाना सिटी कोतवाली की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है।


अन्य पोस्ट