महासमुन्द

वयोवृद्धों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
24-Sep-2024 3:18 PM
वयोवृद्धों का नि:शुल्क  स्वास्थ्य जांच शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 सितंबर.
राष्ट्रीय वयोवृद्ध स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के आदेशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया के निर्देशन, में कल जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्र में वयोवृद्ध व्यक्तियों के जांच के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं आयुष्मान पखवाडा का आयोजन किया गया। उक्त जांच शिविर का आयोजन जिले के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबंद्ध चिकित्सालय महासमुन्द, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर में किया गया। जिसमें वयोवृद्ध व्यक्तियों एवं बुजुर्गों का चिकित्सकीय जांच, परीक्षण एवं उपचार चिकित्सा अधिकारी एवं विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों द्वारा किया गया। इस शिविर में मुख्यत: उच्च रक्तचाप, मधुमेह जांच, नेत्र जांच, दंत चिकित्सा एवं फिजियोथैरेपी चिकित्सा, बहरेपन की जांच एवं इलाज प्रदाय किया गया। 

वयोवृद्ध को मुख्यत: शारीरिक  क्रियाशीलता बनाए रखने के लिए व्यायाम करने, तंबाकू, शराब एवं किसी भी प्रकार की नशीली चीजां का सेवन न करने, पौष्टिक एवं ताजा आहार लेने, मानसिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु पर्याप्त नींद लेने, प्राणायाम एवं मेडिटेशन करने हेतु जन जागरूकता प्रदान किया जा रहा है। उक्त शिविर में 3149 वयोवृद्ध व्यक्तियां को स्वास्थ्य लाभ एवं 89 वयोवृद्ध व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदाय किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यक्रम प्रबंधक  नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन व नोडल अधिकारी (एनपीएचसीई) डॉ. अनिरुद्ध सिंह कसार के सहयोग से किया गया। 


अन्य पोस्ट