महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 सितंबर। लगभग 6 माह बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आते ही महासमुंद के नेहरू चौक पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर जश्न मनााया।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता काफ़ी उत्साहित दिखे। कहा कि लंबे समय से पार्टी के शीर्ष नेताओं के जेल में रहने के बावजूद आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में भी हर मोर्चे पर डटी रही और लगातार संघर्ष करती रही। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दिए जाने पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने कहा कि हम पहले दिन से ही कह रहे थे कि ये पूरा मामला झूठा है और पार्टी को बदनाम करने के लिए बड़ी साज़िश रची जा रही है। आज सच सामने आ रहा है।
संतोष चन्द्राकर महासमुंद लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह रिहाई न्याय व्यवस्था और सविधान की जीत है। खिरोद पटेल जिला सचिव ने कहा अरविंद केजरीवाल की रिहाई से देश के कार्यकर्ताओ में ऊर्जा का संचार हुआ है। मेघा चन्द्राकर जिला उपाध्यक्ष महिला विंग ने कहा कि पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भाजपा ने ये सारा चक्रव्यूह रचा है और आज केजरीवाल की रिहाई के साथ इनका चक्रव्यूह टूट चुका है। झूठ ज़्यादा दिन नहीं टिक सकता।
जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर आगे कहा कि आज देश में तानाशाही चरम पर है। जिस प्रकार से एक राष्ट्रीय पार्टी को तोडऩे की कोशिश की गई वह काफ़ी दुर्भाग्यजनक है। देश में आम आदमी पार्टी द्वारा जो शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी के लिए व आम आदमी के लिए काम किया जा रहा है वह निश्चित ही देश की राजनीति बदलने का काम कर रहा है। अभी तो देश के संविधान व न्यायपालिका के कारण देश सुरक्षित है और आज देश की संविधान की ताक़त के बदौलत ही हमारे नेता बाहर आये हंै। हम कोर्ट व देश की संविधान को नमन करते हंै।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भूपेन्द्र चन्द्राकर, अभिषेक जैन, संतोष चन्द्राकर, कादिर चौहान, खिरोद पटेल, इमरान खान, मेघा चन्द्राकर, सकील खान, सतीश गोतमारे, मधु यादव, पुनाराम निषाद, सीता दीवान, विकास कुमार, मुकेश कुर्रे, राजेश यादव आदि कार्यकर्ता शामिल थे।