महासमुन्द
विधायक व जनप्रतिनिधियों ने दिखाई झंडी
महासमुंद,28नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत महासमुंद जिले के 24 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था कल शुक्रवार को बोध गया, नालंदा एवं सारनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। इनमें दो शासकीय अनुरक्षक भी शामिल हैं।
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं जनप्रतिनिधियों ने तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखाकर महासमुंद से रायपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डा. विमल चोपड़ा, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर सहित जनपद सदस्यए पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने तीर्थयात्रियों को मंगलमय, सुखद एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।