महासमुन्द

ग्राम पंचायत खरोरा में शिक्षक दिवस
07-Sep-2024 8:10 PM
ग्राम पंचायत खरोरा में शिक्षक दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 सितंबर। शिक्षक कभी साधारण नहीं होता, प्रलय और निर्माण उसकी गोद में पलते हैं। शिक्षक ज्ञान के प्रकाश से छात्रों के जीवन को प्रज्ज्वलित कर राष्ट्र के निर्माण में सहयोग प्रदान करता है। उक्त विचार थे ग्राम पंचायत खरोरा में आयोजित शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से सेवानिवृत्त शिक्षक पुरूषोत्तम लाल चन्द्राकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरपंच सुनीता देवदत्त चन्द्राकर ने कहा शिक्षक हमारे समाज की रीढ़ हैं। वे विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण करने और उसे भारत के आदर्श नागरिक के आकार में ढालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक उमेश भारती गोस्वामी ने कहा कि स्वाभिमानी शिक्षक ही स्वाभिमानी राष्ट्र का निर्माण करता है। शिक्षक नौनिहालों को गढऩे के साथ साथ समाज का पथ प्रदर्शक होता है। समाज को संस्कारित करने की दृष्टि से गोस्वामी ने बताया ष्हमारी कुटुम्ब व्यवस्था कैसी होनी चाहिए,हमारा व्यवहार समाज में कैसा हो, सामाजिक समरसता,स्वदेशी का विस्तार और पर्यावरण का विषय की ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि सुप्त शक्ति का जागरण कर सज्जन शक्ति का विस्तार करते हुए राष्ट्र के उत्थान में गुरूत्तर दायित्व का निर्वहन करें। शिक्षक दुबे कुमार पटेल ने डॉ राधाकृष्णन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। सरपंच सुनीता देवदत्त चन्द्राकर ने प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक तथा ज्ञान गंगा विद्यालय के सभी शिक्षकों का शाल, श्रीफल व कलम भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अदिति चन्द्राकर तथा आभार प्रदर्शन ज्ञान गंगा के संचालक देवदत्त चन्द्राकर ने किया।

कार्यक्रम में शिक्षक डोमार राम साहू, दुबे कुमार पटेल, ओमप्रकाश शर्मा, रामेश्वरी ध्रुव, मोना चन्द्राकर, ज्ञानगंगा के प्रधानाचार्य नीलम कोसले, आचार्य लता चन्द्राकर, हर्षा यादव, माधुरी पटेल,अदिति चन्द्राकर, विनीता चन्द्राकर, दीपा कुर्रे, वर्षा सारथी, रूखमणी सारथी, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, पंच मनोज चन्द्राकर, कमला धीवर, रामप्रसाद चन्द्राकर,सावित्री पटेल, संगीता यादव, अभिभावकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी संस्था की विज्ञप्ति में शिक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने दी है। 


अन्य पोस्ट