महासमुन्द

कूट रचना कर सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त
07-Sep-2024 4:26 PM
कूट रचना कर सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 6 सितंबर। जिले के बसना नगर क्षेत्र में अवैध रूप से प्लाटिंग कर अवैधानिक रूप से प्लाटिंग कर बेचने का मामला प्रकाश में आया है।यह बिक्री जमीन को छोटे छोटे टुकड़ों में बांट कर की जा रही है।

उक्त मामले में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र साहू सहित 4 अन्य लोगों पर सरकारी भूमि को अपना बताकर दूसरे व्यक्ति को  बेचने का आरोप एक क्रेता नरसिंह शिक्षा समिति के अध्यक्ष रघुवीर श्रीवास्तव द्वारा लगाते हुए मामले की शिकायत कलेक्टर महासमुंद से की है। बहरहाल कलेक्टर के निर्देश पर बसना तहसीलदार मामले की जांच कर रहे हंै।

उक्त मामले में नर्सिंग शिक्षा समिति के अध्यक्ष के अनुसार गजेन्द्र साहू पिता चमरू लाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल पिता बनारसी लाल, दिव्य प्रकाश पित्ता शिवप्रसाद और ज्योतिष साहू पिता जिग्रीलाल सभी निवासी बसना द्वारा बसना पहनं 34 रानिमं व तहसील बसना स्थित भूमि खसरा नम्बर 328/1 (ख), 328/1 (घ), 328/1 (क), 328/1 (ड) 328/3 रकबा कुल 3477 वर्गफीट भूमि को प्रार्थी से कुल विक्रय कीमत 2,81,000 रू. प्राप्त कर 21 मार्च 2011 को विक्रय पंजीयन उप पंजीयन कार्यालय सरायपाली में नरसिंह शिक्षा समिति बसना के अध्यक्ष रघुवीर प्रसाद पिता महावीर प्रसाद के नाम पर करवा दिया गया।

अनावेदक गण को क्रय भूमि  के पड़ोसी द्वारा सीमांकन करवाये जाने पर बाद में यह भूमि शासकीय होना पाया गया। जिस पर कलेक्टर महासमुंद से अनावेदकों के विरुद्ध इस धोखाधड़ी के लिए कार्रवाई करने की शिकायत की गयी थी। शिकायत पर एसडीएम बसना और तहसीलदार द्वारा उक्त सरकारी जमीन की खरीदी- बिक्री-एसडीएम

निरीक्षक राजेश साहू एवं पटवारियों का दल गठित किया गया। जिसके संबंध में राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी की टीम ने मौके की जांच की। जिसमें पाया गया कि आवेदक प्रार्थी नरसिंह शिक्षा समिति द्वारा आवेदित खसरा नंबर 328/1क, 328/1ख, 328/14, 328/1/5,328/3 रकबा जुमला 3477 वर्गफीट भूमि को अनावेदक गण गजेन्द्र साहू पित्ता चमरू, प्रमोद कुमार बल्द अग्रवाल, दिव्य प्रकाश पिता शिवप्रसाद, ज्योतिष साहू पिता डिग्रीलाल द्वारा विक्रय पंजीयन के माध्यम से खरीदा गया है। अनावेदक गण गजेन्द्र साहू व 3 अन्य द्वारा खसरा नंबर 328/1क,0.1010 हेक्टेयर, कुल खसरा 5. कुल रकबा 0.7120 है. भूमि को विक्रय पंजीयन के माध्यम से विक्रेता मो. शब्बीर पिता अब्दुल रज्जाक से 18 जनवरी 2010 को खरीदा है। जो नामांतरण क्रमांक 01 आदेश 8 फरवरी 2010 के अनुसार अनावेदक गण के नाम पर अंतरण हुआ है। खसरा सन 1982-83 में खसरा नंबर 328/1क शामिल खसरा 328/13 रकबा 0.364 हेक्टेयर और खसरा नंबर 328/14 रकबा 0.259 हे. गुलाम मुर्तिजा दानी पिता गुलाम नबी के नाम पर दर्ज है।

मामला तहसील न्यायालय में-एसडीएम

उक्त मामले में बसना एसडीएम डॉ. रविराज ठाकुर ने मीडिया को बताया कि तहसील न्यायालय चसना में मामला चल रहा है। वास्तव में फर्जी ढंग से सरकारी जमीन का खरीद-फरोख्त हुआ है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट