महासमुन्द

खराब खाना परोसने की शिकायत पर रेस्टोरेंट पहुंची जांच टीम
06-Sep-2024 4:26 PM
खराब खाना परोसने की शिकायत पर रेस्टोरेंट पहुंची जांच टीम

महासमुंद, 6 सितंबर। गुरुवार को पिथौरा एक रेस्टोरेंट में लगातार खराब खाने की शिकायत मिलने पर कल जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दबिश दी। यहां खराब खाने व रेस्टोरेंट में साफ. सफ ाई को लेकर विभाग को शिकायत मिल रही थी। जिसकी जांच कर टीम ने सेंपल एकत्र किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरा के बी.के.रेस्टोरेंट में काफी लंबे समय से खराब खाना ग्राहकों को परोसा जा रहा था। इसके अलावा रेस्टारेंट में चारों तरफ  गंदगी का आलम रहता था। पीने का शुद्ध पानी भी ग्राहकों को उपलब्ध नहीं कराया जाता था। इस अव्यवस्था के चलते कई बार रेस्टारेंट संचालक व ग्राहकों के बीच कहा-सुनी भी होती थी। उक्त अव्यवस्थाओं से नाराज लोगों ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की। जिसके बाद विभाग ने बी.के.रेस्टोरेंज पिथौरा पहुंचकर खाद्य सामग्रियों के सेंपल लिए हैं लेकिन कार्रवाई के बारे में अधिकारी से समाचार लिखते तक चर्चा नहीं हो पाई है।


अन्य पोस्ट