महासमुन्द

महाविद्यालय में प्रवेश तिथि में वृद्धि
03-Sep-2024 2:51 PM
महाविद्यालय में प्रवेश तिथि में वृद्धि

महासमुंद, 3 सितंबर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा के आदेश के द्वारा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर सीट रिक्त रहने की स्थिति में 14 अगस्त तक प्रवेश की तिथि में पुन: वृद्धि की गई है। छात्र हित की दृष्टि से छत्तीसगढ़ राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं हेतु सत्र 2024-25 के लिए पुन: प्रवेश ओपन किया गया है। प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है कि वे अब प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। 

प्रवेश संयोजक डॉ. रीता पांडेय ने बताया कि शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय में बीएससी प्रथम सेमेस्टर मैथ्स में 66, एमएअंग्रेजी में 13, एमए इतिहास में 14, एमए अर्थशास्त्र में 35, डीसीए् में 65, पीजीडीसी में 46, पीजीयोगा में 16, एमएससी मैथ्स में दो सीट रिक्त हंै। प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित अर्हता होने पर 14 सितंबर तक महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
 


अन्य पोस्ट