महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 28 अगस्त। स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बागबाहरा में भारतीय जनता पार्टी बागबाहरा शहर मंडल की सदस्यता अभियान कार्यशाला संपन्न हुई।
कार्यशाला में प्रस्तावना भाषण प्रेम साहू (मंडल अध्यक्ष) प्रस्तुत किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने संगठन महापर्व के संबंध में विस्तार पूर्वक, सदस्यता अभियान के महत्व के बारे में समझाते हुए कहा कि, राष्ट्रीय संगठन द्वारा इस बार 2014 के बाद पूरे 10 वर्ष बाद सदस्यता अभियान प्रारंभ होने जा रहा है। हम सभी को भी इस महापर्व को सफल बनाने के लिए, भाजपा परिवार में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे का प्रयास करना है।
कार्यशाला को अलका चन्द्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष म.मो. ने संबोधित किया। आभार जसराज (बाला) चन्द्राकर ने किया। कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा नरेश चन्द्राकर, जिला मंत्री शंकर ताण्डी , हेमंत तिवारी, महामंत्री द्वय हरमीत सिंह बग्गा, सत्यनारायण ताण्डी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष आबिद खान, संजय मालवे, चन्द्रशेखर ध्रुव, सरपंच द्वय रमन लाल वर्मा, राधे लाल साहू, मोगेश चन्द्राकर (पार्षद वार्ड 2), दिनेश चन्द्राकर, तुलसी यादव (मिडिया प्रभारी), भोजनाथ देवांगन, नारायण ताण्डी, राजेश बगानी, सुरेश नरेडिय़ा, तुकाराम चन्द्राकर, अजित ताण्डी, अरविंद छाबड़ा, पीयूष अग्रवाल, योगेश, भीखम ठाकुर, दुर्गा वस्त्राकार, लोकेश साहू, शिवा साहू, बृजेश गुप्ता,नवाब खान, सिकंदर सोनवानी, नीरु मानिकपुरी, अशोक दीप, अशोक ध्रुव, राजा देवांगन, आशीष देवांगन, नंदु सोनी, डेविड साहू, शेखर चन्द्राकर, गौरव साहू, मोहन सागर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यशाला का सफल संचालन महामंत्री हरमीत सिंग बग्गा द्वारा किया गया।