महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 24 अगस्त। अंग्रेज हुकूमत के दौरान ब्रिटिश शासन जिस प्रकार पुलिस का उपयोग क्रांतिकारियों के दमन के लिए होता था इस प्रकार छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पुलिस का दुरुपयोग बलोदा बाजार मामले में कर रही है। विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है।
उक्त बातें छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संसदीय सचिव व वर्तमान विधायक द्वारिकाधीश यादव ने महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
बलौदा बाजार मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर महासमुंद स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक देवेंद्र यादव की नि:शर्त रिहाई न होने पर 24 अगस्त को इस गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे जाने की की बात कही गई।
इस पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के दौरान क्रांतिकारियों को कुचलने के लिए जिस प्रकार पुलिस का दुरुपयोग किया जाता था आजाद भारत में उसी प्रकार छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के द्वारा किया जा रहा है, जिसमें बलोदाबाजार मामले को लेकर निर्दोषों की गिरफ्तारी हो रही है।
श्री यादव ने बताया कि बलोदा बाजार मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी भाजपा सरकार की बौखलाहट को दर्शाता है जिसमें यह अपनी नाकामी को छुपाने में लगे हुए हैं।
विधायक यादव ने बताया कि कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गवाही देने के लिए बुलाया जाता है उसके बाद उनके ऊपर 20-20 धाराओं में मामले दर्ज कर लिए जाते हैं। आजाद भारत में आज तक ऐसा नहीं हुआ कि कोई किसी आंदोलन को समर्थन देने के लिए पहुंचे और 5 मिनट बाद समर्थन देकर वापस लौट आए और उसके ऊपर 20-20 धारों पर कार्रवाई हो। विधायक देवेंद्र यादव केवल इस आंदोलन का समर्थन करने के लिए पहुंचे थे, उसे समय कोई भी हिंसात्मक घटना नहीं हुई थी और भाई आंदोलन को समर्थन देकर 5 मिनट में ही वापस लौट गए थे। विधायक देवेंद्र यादव बलौदा बाजार में घटित हिंसक घटना में कहीं भी संलिप्त नहीं थी। ना उन्होंने वहां भाषण दिया और ना ही कलेक्टर ऑफिस प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद भी यह भाजपा सरकार छल करते हुए पुलिस का दुरुपयोग कर विधायक देवेंद्र यादव को गवाही के लिए बुलाकर 20-20 धाराओं के तहत उनके ऊपर मामला दर्ज करती है। जो सरासर अन्याय है।
और इस प्रकार की कार्रवाई अंग्रेज हुकूमत की याद दिला रही है। जो उनके विरोध करने वाले क्रांतिकारियों का दमन करने के लिए पुलिस का दुरुपयोग करती थी।
महासमुंद में आयोजित इस पत्रकार वार्ता को सरायपाली विधायक चातुरी नंद, जिला अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, जिला महामंत्री संजय शर्मा, नपा अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से केशव चंद्राकर, सुनील शर्मा गुरमीत चावला निर्मल बर्दिया कृष्णा चंद्राकर सुनील चंद्राकर प्रदीप चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता का उपस्थित रहे।