महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17अगस्त। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर आवारा पशुओं को सडक़ से हटाने की कार्रवाई नगरीय निकायों और जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पंचायतों द्वारा की जा रही है। पहले पशुओं को मुख्य मार्ग से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। रेडियम बेल्ट भी लगाए जा रहे हैं। पशु मालिकों को पहले समझाईश दी जा रही है और समझाईश के पश्चात भी खुले में छोडऩे या मुख्य मार्ग पर विचरण करते पाए जाने पर पेनाल्टी भी लगाई जा रही है।
जानकारी अनुसार जिले के बसना, सरायपाली, बागबाहरा, पिथौरा एवं महासमुंद नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर कार्रवाई संबंधित सीएमओ एवं सीईओ द्वारा की जा रही है। जानकारी के अनुसार तुमगांव में पांच पशु मालिकों से 500 रुपए, सरायपाली नगरीय निकाय में सात पशु मालिकों से 700 रुपए, सरायपाली जनपद में 200 रुपए, नगरीय निकाय महासमुंद में एक हजार रुपए, पिथौरा से नेशनल हाईवे 53 परसापाली पिथौरा में 300 रुपए, महासमुंंद जनपद में 500 रुपए, बागबाहरा नगरीय निकाय में 500 रुपए, जनपद पंचायत बागबाहरा में 1300 रुपए, जनपद पंचायत बसना 2200 रुपए पेनाल्टी काटा गया है। वहीं जिले के ग्राम पंचायतों में भी पेनाल्टी लिया जा रहा है।
मालूम हो कि कलेक्टर ने पदभार संभालते ही सडक़ पर बैठे आवारा पशुओं को हटाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने विगत दिनों समय सीमा की बैठक में भी उक्त निर्देश का कड़ाई से पालन करने कहा था। जिसका असर दिखाई दे रहा है पशु मालिकों को भी समझाईश दी जा रही है और आवारा पशुओं को मुख्य सडक़ से हटाया जा रहा है। साथ ही कंांजी हॉउस में भी रखा जा रहा है।