महासमुन्द
शिशु संस्कार केंद्र में स्वतंत्रता दिवस मनाया
16-Aug-2024 4:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,16अगस्त। शिशु संस्कार केंद्र में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं शिशु कल्याण शिक्षा समिति के अध्यक्ष पारस चोपड़ा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में समिति के सचिव शरद मालू, प्रबंधक मनोहर महंती, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरुण जोशी, सदस्य मनोहर पींचा, प्राचार्य अवनीश वानी जी, प्रधानाचार्या नैना श्रीवास्तव, संस्कार पब्लिक स्कूल से प्राचार्या गुरप्रीत कौर उपस्थित थे।
इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन सुनीता वानी तथा भावना गांधी ने तथा आभार प्रदर्शन डी पी साहू ने किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा मिष्ठान वितरण भी किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे