महासमुन्द
विस अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक हुए शामिल
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 अगस्त। विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह कल स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा आयोजित महारूद्राभिषेक पूजा में शामिल हुए। इसके पूर्व यहां पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का विधायक कार्यालय में विधायक व कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष ने बाद में जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी जनों से चर्चा की।
मालूम हो कि श्रावण मास में बीटीआई रोड पर विधायक कार्यालय के पीछे विधायकयोगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा गत 8 वर्षों से महारूद्राभिषेक व हवन-पूजन कराया जाता है। श्रावण का चौथा सोमवार था। जिसमें पूजन के बाद रूद्राक्ष वितरण भी किया गया। पूजन में शामिल होने के लिए दोपहर करीब 12 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव विधायक कार्यालय पहुंचे। विधायक सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण व पदाधिकारियों ने उनका आतिशबाजी कर स्वागत किया।
इस दौरान मुख्य पुरोहित पं. जवाहर महाराज ने उनका मंत्रोच्चार के साथ तिलक लगाकर स्वागत किया। फिर वे महारूद्राभिषेक में शामिल हुए। पश्चात विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का आगमन हुआ। उनका भी आतिशबाजी व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद सभी महादेव पूजन व आरती में शामिल हुए। वहां से किरण सिंह देव जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। उनके साथ महामंत्री प्रदीप चंद्राकर और जगन्नाथ पाणिग्राही भी मौजूद रहे। किरण सिंहदेव भाजपा पदा धिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिले और उनके साथ बातचीत की। साथ ही संगठन के कार्यों की जानकारी भी ली।
किरण सिंहदेव ने जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान न पर वर्तमान में चल रहे हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा सहित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों के बारे में कार्यकर्ताओं से जानकारी लेते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा पार्षद मुन्ना देवार के जन्मदिन की जानकारी होने पर आत्मीयता से उन्हें गले लगाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपना गमछा उन्हें भेंट किया। प्रदेशाध्यक्ष की आत्मीयता से भावविभोर पार्षद मुन्ना देवार ने इस सम्मान को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा दायक बताते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूनम चंद्राकर,चंद्रहास चंद्राकर,परेश बागबाहरा, डॉ. विमल चोपड़ा, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, संदीप दीवान, निरंजना शर्मा, मोती साहू, सतपाल सिंह पाली, रमेश साहू, प्रकाश शर्मा, प्रदीप चंद्राकर,झनक लाल साहू, नीलम दीवान, सुधा साहू, यतेंद्र साहू, बंटी शर्मा, पवन पटेल, देवीचंद राठी, मंगेश टांकसाले, सुनिता देवांगन, शुभ्रा शर्मा, महेंद्र जैन, मनीष शर्मा, माधवी सिका, विनोद रात्रे, शुभ्रा शर्मा, हरवंश सिंह, महेंद्र सिका, हनीश बग्गा, नंदू जलक्षत्री, दिनेश रूपरेला, आनंद साहू, अभिषेक पांडे, आकाश पांडे सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।