महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 अगस्त। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद तथा नगर पंचायत तुमगांव द्वारा स्वतंत्रता सप्ताह 9 से 15 अगस्त के दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगरीय क्षेत्र तुमगांव में खेल संघ व खिलाडिय़ों ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया।
खिलाडिय़ों ने हर घर तिरंगा कार्यकम अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया। यह रैली खेल मैदान से नगर-वार्ड होते हुए आस पास क्षेत्रों में पहुंची। खिलाडिय़ों ने लोगों को अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने का संदेश दिया। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत तुमगांव क्षीरसागर पटेल, डॉक्टर सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग, एवन साहू, खेल संघ के सीनियर जूनियर खिलाडिय़ों का सहयोग रहा।
खिलाडिय़ों ने निकाली तिरंगा रैली
खेलो इंडिया सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग में प्राचार्य महेंद्र टंडन, विद्यालय स्टॉफ , तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन साहू व खिलाडिय़ों ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया।
खिलाडिय़ों ने एक रैली का आयोजन कर नागरिकों को अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने के लिए पोस्ट ऑफिस से झंडा खरीदने की अपील की।