महासमुन्द
महासमुंद,11 अगस्त। महासमुंद की सिंघोड़ा पुलिस ने कल दिल्ली के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
तस्कर सिल्वर कलर की कार क्रमांक एचआर 51 बीबी 5314 में गांजा लेकर ओडिशा से महासमुंद छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे थे। पुलिस ने रेहटीखोल नाका में वाहनों को चेकिंग उक्त वाहन को रोका। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद शारूख दानिश दिल्ली तथा शारिक अली दिल्ली का होना बताया।
पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी ली गई जिसमें पिछले सीट के नीचे में खोल दोनों साईड एवं सामने बोनट बाड़ी के अंदर दो चक्कों के उपर भाग खोल में कुल 27 किलोग्राम गांजा कीमती 4 लाख 05000 रुपए मिला। उक्त गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त वाहन कीमत 8 लाख रुपए, कुल 12 लाख 5 हजार रुपए जप्त कर आरोपियों के विरूध्द थाना सिंघोड़ा में अपराध धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।