महासमुन्द
तिरंगा यात्रा निकाली
11-Aug-2024 2:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,11 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महासमुंद जिले के सभी विकासखंडों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महासमुंद, बाग़बाहरा, पिथौरा, सरायपाली, बसना सहित नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों के स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला स्तर पर कलेक्टर विनय लंगेह ने सभी जनपद पंचायत और नगरीय निकायों, शैक्षणिक संस्थाओं को हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी के निर्देश दिए हंै।
इस यात्रा में स्थानीय नागरिकों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूल.कॉलेज, प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्रों, बिहान, भारत वाहिनी, स्व सहायता समूह और स्वच्छता समूह की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़.चढ़ कर भाग लिया। बाईक, सायकल और पैदल विभिन्न माध्यमों से निकली इस तिरंगा यात्रा में सभी ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे