महासमुन्द

हर घर तिरंगा अभियान, बाइक रैली निकाली
11-Aug-2024 1:42 PM
हर घर तिरंगा अभियान, बाइक रैली निकाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,11अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद महासमुंद के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों ने कल बाइक रैली  निकाली। रैली नगर पालिका से शुरू होकर मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस नगर पालिका में समाप्त हुई।

इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश कुमार ने बताया है कि 15 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत लोगों को  अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद महासमुंद के जनप्रतिनिधि अधिकारी  कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाल कर नगरवासियों से अपील की है कि 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें।

बाइक रैली में प्रमुख रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल, पार्षद देवीचंद राठी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश कुमार, उप अभियंता दिलीप कश्यप, स्वच्छता प्रभारी दिलीप चन्द्राकर, जल प्रभारी सीताराम चेलक, करण कुमार यादव, सुरेश तिवारी, मनोज सोनी, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी नौशाद बक्श, ममता बग्गा, प्रेम शीला बघेल सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट