महासमुन्द

नपं बसना के उप अभियंता पर जुर्माना
10-Aug-2024 3:35 PM
नपं बसना के उप अभियंता पर जुर्माना

महासमुंद,10अगस्त। सूचना आयोग ने पंकज साहू महासमुंद की शिकायत पर नगर पं.बसना के उप अभियंता भीष्म प्रधान पर 25 हजार रुपए का जुर्माना ठोका हैं। नगर पालिका परिषद महासमुंद के पूर्व पार्षद व समाजसेवी पंकज साहू ने नगर पंचायत बसना में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत 25 सितंबर 2021 को आवेदन पत्र प्रेषित कर संचालनालय नगरीय प्रशासन एवम विकास छत्तीसगढ़ रायपुर के पत्र को  नगर पालिका एवम नगर पंचायतों को कोरोना वायरस;कोविड.19 के संभावित तीसरी लहर के रोकथाम हेतु शासन द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशानुसार राशि व्यय करने के लिए हस्तांतरण किया गया है।

उक्त हस्तांतरित राशि के व्यय हेतु संधारित मूल नस्ती व्यय हेतु अपनाई गई प्रक्रिया, बिल व्हाउचर भुगतान देयक तथा पीआईसी, परिषद के प्रस्ताव निर्णय की प्रमाणित प्रतिलिपि ेप्रदान करने का अनुरोध किया।

 

जनसूचना अधिकारी के द्वारा सूचना प्रदान करने के स्थान पर नियम विरुद्ध जानकारी विस्तृत व वृहद होने का हवाला देते हुए कार्यालय में अवलोकन के लिए पत्र प्रेषित किया। जिस पर आवेदक पंकज साहू ने अधिनियम की धारा 7-6 के तहत 7 ििदसंबर 2021 को नि:शुल्क सूचना प्रदान करने का पत्र प्रेषित कर अनुरोध किया था।

               जिसमें जनसूचना अधिकारी के द्वारा नियम विरुद्ध 148 रुपए शुल्क जमा करने का पत्र प्रेषित किया गया। जिस पर आवेदक, शिकायतकर्ता पंकज साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग नया रायपुर के समक्ष 8 जुुलाई 2022 को धारा 18 के तहत शिकायत प्रेषित किया गया। जिसमें आयोग के द्वारा सुनवाई किया गया और जनसूचना अधिकारी उपअभियंता भीष्म प्रधान नगर पंचायत बसना को अधिनियम की धारा 20-1 के तहत दोषी करार देते हुए दंड अधिरोपित कर 250 प्रतिदिन के हिसाब से अधिकतम 25 हजाार का अर्थदंड लगाया है।

               साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि उप अभियंता भीष्म प्रधान के वेतन से 25 हजार रुपए वसूल कर शासकीय कोष में जमा करें। वर्ष 2021 में नगरीय प्रशासन के द्वारा नगर पालिका व नगर पंचायतों को 14 करोड़ 65 लाख रुपए जारी किया गया है जिसमें प्रत्येक पालिका को 15 लाख और पंचायतों को 10 लाख रुपए जारी किया गया है। जबकि निगमों को राशि जारी नही किया गया है उक्त राशियों का वृहद पैमाने में भ्रष्टाचार व अनियमितता किया गया है जिसके लिए पंकज साहू ने प्रदेश के लगभग 80 से अधिक स्थानों में इसकी सूचना मांगी है जिसमें कुछ स्थानों के सूचना प्रदान किया गया है और 60 से अधिक स्थानों के विरुद्ध आयोग में शिकायत प्रकरण दर्ज है जिसमेंं कार्यवाही चल रही है।


अन्य पोस्ट