महासमुन्द

गिरफ्तारी से पूर्व भी 5 लाख की धोखाधड़ी:किसी से नगद तो किसी से फोन पे से वसूले
10-Aug-2024 2:18 PM
गिरफ्तारी से पूर्व भी 5 लाख की धोखाधड़ी:किसी से नगद तो किसी से  फोन पे से वसूले

महासमुंद,10 अगस्त। गिरफ्तारी से पूर्व भी आरोपी ने 5 लाख की धोखाधड़ी की थी। किसी से नगद तो किसी से फोन पे से वसूले थे। ग्राम अनवरपुर के रोजगार सहायक से मंत्रालय में नौकरी दिलाये जाने के नाम पर 5.09 लाख रुपए वसूल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में भादवि की धारा 420,34 के तहत चार दिन पूर्व गिरफ्तार आरोपी छत्तूराम नंद निवासी ग्राम दर्रा कसडोल द्वारा क्षेत्र में 8 अन्य लोगों दिलाने एवं लोन हेतु फार्म भरवाने के नाम पर 4 लाख, 70 हजार 200 का मामला प्रकाश में आया है। इनमें 5 प्रार्थी बागबाहरा थाना क्षेत्र नंद ग्राम दर्रा के अलावा हितेश्वरी साहू ग्राम बकमा के खिलाफ  प्रार्थियों की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर 3,5,बीएनएस, 318,4 बीएनएस के एवं तहत मामला पंजीबद्ध कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने एक राय होकर प्रार्थियों से इसी वर्ष जनवरी से जुलाई माह के दरमियान विभिन्न किश्तों में नगद एवं फोन पे से अलग-अलग राशि वसूल किये हैं। इस मामले में उसने प्रार्थियों से एमएसएमईएस कंपनी में नौकरी लगाने एवं लोन फार्म भरवाने के नाम पर बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मनवाय के वीरेन्द्र ठाकुर पिता कंवर सिंह ठाकुर, कृष्णा कुमार ठाकुर पिता उमराव ठाकुर ग्राम सिरी, काजल साहू पति गजेन्द्र ठाकुर ग्राम बिहाझर, हीराराम पिता स्व. शोभाराम पटेल ग्राम एमके बाहरा, रमेश पटेल पिता जीतराम पटेल ग्राम गाड़ाघाट खल्लारी के अलावा प्रीति साहू पिता संतोष साहू ग्राम कौसरंगी महासमुंद, धनेश्वरी पति कमलेश ठाकुर निवासी गाड़ाघाट खल्लारी एवं लिलेश्वर पिता रामेश्वर साहू ग्राम गहना घाटा तेंदुकोना ने बताया कि हम लोगों से हितेश्वरी साह ;शीतल साहूद्ध निवासी ग्राम बकमा थाना बागबाहरा एवं हितेश्वरी के पहचान पर छत्तूराम नंद ने हमें नौकरी दिलाने का झांसा देकर विभिन्न तिथियों में नगद एवं फोन पे से रुपए वसूल किये हैं। इसमें प्रार्थी हीरा लाल पटेल से 1.10 लाख तीन किश्तों में, वीरेन्द्र कुमार ठाकुर से चार किश्त में 60 हजार,काजल साहू से दो किश्त में 30 हजार, लिलेश्वर साहू से दो किश्त में 30 हजार, प्रीति साहू से 2 किश्त में 60 हजार, धनेश्वरी ठाकुर से 4 किश्त में 29 हजार 100 रुपए, कृष्णा कुमार से 30 हजार,रमेश पटेल से दो किश्त में 86200 रुपए वसूल किये हैं। पुलिस ने आवेदकों की रिपोर्ट बयान पर प्रार्थियों के साथ छल किया जाना पाकर उक्त मामला पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुुरू कर दी है। े


अन्य पोस्ट