महासमुन्द

पालिका उपाध्यक्ष इस वर्ष जन्मदिन नहीं मना रहे
09-Aug-2024 7:32 PM
पालिका उपाध्यक्ष इस वर्ष जन्मदिन नहीं मना रहे

महासमुंद, 9 अगस्त। महासमुंद नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकार इस वर्ष अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। श्री चंद्राकार अपने राजनीतिक गुरु मार्गदर्शक पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकार के निधन के चलते इस साल अपने जन्मदिन के दस अगस्त अवसर पर अपने समस्त मित्र शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं से अपील की है कि उनके जन्मदिन के अवसर पर किसी भी प्रकार से केक कटिंग, आतिशबाजी या कोई भी उत्सव का आयोजन न करें।  

मालूम हो कि कृष्णा चंद्राकार पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकार के बेहद करीब रहे हैं। पूर्व विधायक के इस वर्ष  निधन हो जाने के कारण वे इस वर्ष अपने जन्मदिन के अवसर पर किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं चाहते और न ही वे इस बार अपना जन्मदिन मनाएंगे। नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकार का जन्मदिन उनके मित्रों सहित नगर में उनके समर्थकों के द्वारा हर साल अलग अलग स्थानों में बड़ा आयोजन किया जाता है। इस वर्ष कृष्णा चंद्राकार ने अपने सभी मित्रों समर्थकों व कार्यकर्ता से अपील करते हुए कहा है कि इस बार उनके जन्मदिन में कही भी किसी भी प्रकार का उत्सव केक कटिंग जैसा आयोजन न करे।


अन्य पोस्ट