महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,8अगस्त। नौकरी दिलाने के नाम पर एक आरोपी ने प्रार्थी से पांच लाख 9 हजार की ठगी की है।
प्रार्थी कुंजमणी साहू पिता हेमलाल साहू साकिन अनवरपुर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद ने एक शिकायत आवेदन पर आरोपी छत्तू राम नंद एवं राय सिंग लोहार के नाम पर कहा है कि उन्होंने बाबू के पद में नौकरी लगाने के नाम पर धोखा देकर विभिन्न किश्तों में आवेदक से फ ोन.पे एवं बैंक खाता तथा नगदी से कुल रकम 5 लाख, 9 हजार रुपए की धोखाधड़़ी की है।
आरोपी के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक धारा 420, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलीस की टीम ने आरोपी के गृह ग्राम में जाकर पतासाजी कर आरोपी के घर में दबिश दी।
वहां एक व्यक्ति मिला। नाम पता पूछने पर अपना नाम छत्तू राम नंद उम्र 58 साल साकिन दर्रा थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना बागबाहरा में अपराध धारा 420,34 भादवि के तहत् कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।