महासमुन्द
जनसमस्या निवारण पखवाड़ा 10 तक
05-Aug-2024 3:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 अगस्त। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। महासमुंद नगरपालिका अंतर्गत वार्डवार अलग-अलग तिथियों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 6 अगस्त को वार्ड क्रमांक 21, 22 का शासकीय प्राथमिक शाला गुरु घासीदास वार्ड में, 07 अगस्त को वार्ड क्रमांक 25,26 का शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में, 08 अगस्त को वार्ड क्रमांक 12,13 का श्री राम पाठशाला महासमुंद में, 09 अगस्त को वार्ड क्रमांक 24, 30 का प्राथमिक शाला कुम्हार पारा महासमुंद में तथा 10 अगस्त को किया जाएगा।
जन समस्या निवारण पखवाड़ा सुबह 10 बजे से शाम 03 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे