महासमुन्द

नियंत्रण कक्ष 24 घंटे रहेगी संचालित
05-Aug-2024 2:58 PM
नियंत्रण कक्ष  24 घंटे रहेगी संचालित

तीन पालियों में कर्मियों  की ड्यूटी

महासमुंद, 5 अगस्त। मानसून सत्र 2024 में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार जिला  कार्यालय के कक्ष क्रमांक 20 में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना 01 जून 2024 से की गई है। आपदा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक07723.223305 है। बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर रवि साहू, राहत शाखा मो.नं. 6268132012, नोडल अधिकारी अधीक्षक भू-अभिलेख प्रमोद कुमार मोबाइल नम्बर 99079.78919 होंगे। जिले में वर्षा काल प्रारम्भ से वर्षा काल समाप्ति तक नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित रहेगी।

तत्कालीन व्यवस्था के तहत माह अगस्त से अक्टूबर 2024 के लिए तीन-तीन पालियों में कर्मचारियों एवं लिंक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें प्रथम पाली में प्रात: 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक, द्वितीय पाली में दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा तृतीय पाली में रात्रि 10 बजे से प्रात: 06 बजे तक कर्मचारियों द्वारा कार्य संपादित किया जाएगा। संलग्न कर्मचारी के अवकाश में रहने की स्थिति में उनके  स्थान पर लिंक कर्मचारी कार्य संपादित करेंगे।
 


अन्य पोस्ट