महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,5 अगस्त। छ.ग. के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा निवास में हरेली पर आयोजित कार्यक्रम में नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग अपने अनेक समर्थकों के साथ शामिल हुई और उन्होंने श्री बघेल को बधाई दी। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा राज्य के प्रथम पर्व पर छत्तीसगढ़ राज्य के कला संस्कृति से संबंधित अनेक आयोजन किया गया था। छत्तीसगढ़ी पकवानों के साथ विभिन्न आयोजन किए गए जिनमें प्रमुख रूप से गेड़ी चढऩे व सावन झूले जैसे कार्यक्रम आहुुत थे।
कार्यक्रम के पश्चात संक्षिप्त भेंट में पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग से क्षेत्र में विकास, कांग्रेस संगठन के गतिविधियों की जानकारी ली व आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुलाकात के दौरान युवा नेता चैतन्य बघेल भी उपस्थित थे। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग के साथ माया पांडेय, सगनजोत सिंघ, सोहेल खान, लता कैलाश चंद्राकर,यशोदा ध्रुव, सती चंद्राकर, कविता अंबिलकर, इशा टंडन, सोनम रामटेके सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी महिलाओं को उपहार भेंट किया।